फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार से जनता नाखुश : अभय चौटाला

विज्ञापन
57 कैथल। अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में बैठक लेने पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार से नाखुश है और आज सरकार हर मुद्दे पर फेल है। उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाले गठबंधन सरकार के राज में जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हर दिन उन्हें धमकियां मिल रही है लेकिन सरकार कुछ खास नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों डीएसपी की खनन माफियाओं के द्वारा कुचल कर हत्या कर दी गई। प्रदेशभर में सिर्फ और सिर्फ गुंडाराज है।
विज्ञापन

चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल की जिला स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे हुए थे। यह बैठक आरकेएम फार्म में इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन व जिलाध्यक्ष राजा राम माजरा की देखरेख में आयोजित हुई। उधर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजय चौटाला पर बोलते हुए अभय ने कहा कि अजय चौटाला ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ विश्वासघात किया है। एक दिन ऐसा आएगा जब दुष्यंत चौटाला अपने पिता अजय चौटाला से किनारा करके अलग हो जाएगा।
वहीं गुहला विधायक पर कटाक्ष करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ईश्वर सिंह जुबान के कच्चे आदमी हैं, जो पार्टी की मीटिंग का विरोध करते थे, वहीं आज आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो गए। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाले पंचायती चुनावों में इनेलो चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर लड़ेगी तथा गठबंधन सरकार और कांग्रेस को चुनौती देते हुए चौटाला ने कहा कि हिम्मत है तो कांग्रेस चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ कर दिखाएं।
विज्ञापन

मंच का संचालन हलका प्रधान अनिल तंवर ने किया। इस मौके पर इनेलो नेता ईश्वर मैहला, भूपेंद्र जैलदार, अनिल तंवर क्योडक़, ओमप्रकाश कैरा, बलबीर मटौर, किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, जसमेर सिंह तितरम, जिला प्रवक्ता ऋषि राज राणा, सतीश गर्ग, रामचंद्र करोड़ा, रामेश्वर पहलवान, कृष्ण कश्यप, नेपाल हाबड़ी, राममेहर खुराना, प्रदीप सिंहमार, अमित सिरटा, इत्यादि इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें