फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस से लोग परेशान, किसानों को बारिश का इंतजार

Wed, 17 Jul 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पिछले चार दिन से उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। दूसरी ओर परेशान किसानों को बारिश का इंतजार है।

मंगलवार को भी मौसम काफी गर्म रहा। जिसके चलते जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान किया है। इस बार बारिश न होने से पहले ही की गई धान की रोपाई भी खराब होने लगी है। पिछले साल जुलाई में अधिक बारिश से बाढ़ आई थी, लेकिन इस बार बाढ़ की अपेक्षा उसका चौथे हिस्से की भी बारिश नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बार जून व जुलाई के दो महीने में औसतन महज 27 एमएम बारिश ही हो पाई है।

गर्मी से बचने के लिए तमाम प्रकार के जुगत लगाए जा रहे हैं। लोग उमस भरी गर्मी एसी का सहारा ले रहे हैं। इस बीच बिजली की आंख मिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। सोमवार की रात जिले में कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही। वहीं, इस समय धान लगाने के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है, लेकिन बिजली न होने के कारण सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।

इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। इधर, भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे पहले से ही अलर्ट पर है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में भी पूरी तैयारी की गई है। इस मौसम में डेंगू व मलेरिया के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


19 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 17 जुलाई की रात में मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है। 17 जुलाई से 19 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी व कुछ क्षेत्र तेज बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम समन्यवक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें