फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने के प्रति लोगों की रूचि कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने के प्रति लोगों का रुझान नहीं बढ़ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक केवल 6332 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन

जिले मेें अब तक 1696379 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 897125 व्यक्तियों को पहली डोज, 792922 व्यक्तियों को दूसरी डोज व 6332 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 412 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें चार स्वास्थ्य कर्मी, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स, 12 से 14 वर्ष वर्ग के 34, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 11, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 234 व्यक्ति, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 55 व 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 72 व्यक्ति शामिल हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। अब जिले में कोरोना का एक केस एक्टिव है। उसका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जिले में 14 हजार 229 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 856 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.14 प्रतिशत है व डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है।
होम आईसोलेशन में रह रहे कुल 12314 व्यक्तियों में से 12313 ठीक हो चुके हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें