संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के समीप बनाए जाने वाले एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की मांग ने जोर पकड़ा है। अब शहर के लोग इस ट्रैक के निर्माण को लेकर एकजुट हुए हैं। ट्रैक के निर्माण के लिए बनी शहर की एलिवेटेड संघर्ष समिति ने मीडिया के सामने आकर सरकार से इस ट्रैक के जल्द ही निर्माण करने की मांग की है। सदस्यों का कहना है यदि यहां एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण न हुआ तो ओवरब्रिज बनेगा।
ओवरब्रिज बनने से यहां पर बाजार में स्थित अपनी दुकानों में कार्य करने वाले दुकानदारों का धंधा चौपट हो जाएगा। समिति के सदस्य रघुवीर सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में जनहित को देखते हुए एलिवेटेड ट्रैक कैथल में बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार की ओर से 194 करोड़ रुपये का बजट भी प्रस्तावित किया था, लेकिन अब यह जानकारी मिल रही है कि शहर में दो ओवर ब्रिज और एक अंडरपास का प्रपोजल केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को भेजा है। इस समय शहर के बीचों-बीच पहले भी एक ओवर ब्रिज बना हुआ है। जिससे शहर का पूरा सौंदर्यीकरण खराब हो चुका है। ऐसे में हजारों लोगों का रोजगार छीन रहा है। इन ओवर ब्रिज से भी शहर के मुख्य संस्थान जाट शिक्षण संस्थान, हनुमान वाटिका हुड्डा, सेक्टर 18, वैष्णो कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, बलराज नगर सहित शहर का बहुत बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा। बात रखी कि एलिवेटेड ट्रैक से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसलिए रोहतक की तर्ज पर कैथल में भी एलिवेटेड ट्रैक बनाने का सरकार कम करें। इस मौके पर शमशेर सिंह, सीमा वर्मा, रोहन मित्तल, रघुवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, ज्योति रविकांत, सचदेवा आदि मौजूद थे।