फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों पर भड़के, तीन घंटे पूंडरी-राजौंद मार्ग जाम

Fri, 30 May 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। बिजली कटों से परेशान सेरहधा गांव के लोगों ने वीरवार को राजौंद-पूंडरी मार्ग जाम कर दिया। गांववासियों ने मार्ग पर अवरोधक डाल दिए, जिससे तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा और लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी गर्मी के बीच जाम में फंसे वाहनों को गांव के दूसरे लिंक रास्तों से निकाला गया। लेकिन ज्यादातर वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


 जाम की सूचना पाकर मौके पर राजौंद थाना प्रभारी योगेश कटारिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीणाें ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जिसके बाद विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ और जेई ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समस्या का समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, गांव सेरहधा में लगातार लग रहे बिजली कटों से परेशान लोगों का पारा वीरवार को काफी ऊपर चढ़ गया। इस पर उन्होंने सुबह कैथल-पूंडर मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों आरोप था कि गर्मी के मौसम के चलते गांव में दिन रात बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन


 इस वजह से पेयजल समस्या भी विकराल रूप धारण कर चुकी है। रात को बिजली न होने के कारण लोगों को जागकर रात गुजरानी पड़ती है। परंतु बार बार विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियाें को अवगत करवाने के बावजूद समस्या ज्याें की त्याें बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि अन्य गांवों में बिजली व्यवस्था ठीक चलती है, परंतु उनके गांव सेरहधा में 24 घंटे में एक दो घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे किसानों व अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने विद्युत निगम के अधिकारियों बुलाकर गांव में बिजली आपूर्ति सही देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

बिजली निगम अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे
ग्रामीण विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ और कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। जिससे थाना प्रभारी ने विद्युत प्रसारण निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर निगम के एसडीओ आरपीआहूजा व कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को बताया कि किठाना डीएस लाइन की तारें बदली जा रही हैं। जिसकी वजह से दिन के समय बिजली बाधित हो रही है।

गत रात्रि इसी लाइन में एक खंभा टूट जाने से देर रात तक बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्हाेंने ग्रामीणाें को गांव में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणाें ने सुचारु रूप से बिजली न होने पर फिर जाम लगाने की चेतावनी देकर यातायात बहाल कर दिया।  खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें