फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में लोगों ने पुलिस का जताया आभार

Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत शहर और किठाना गांव से संबंधित कुल 12 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने पर नगर के लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे। लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई बांटी।

अधिकारियों को सम्मानित करने की रूपरेखा भगवान कपिल मुनि मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध गौतम, विशाल शांडिल्य, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, पार्षद रवींद्र बंटी निर्मल व अन्य कार्यकर्ताओं की राय से तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगरपालिका प्रधान अंकित जैलदार और पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कौशिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अपराध पर अंकुश लगेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें