फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राॅपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए शिविरों में उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नगर निकाय विभाग की ओर से रविवार को लगाए गए विशेष शिविर में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए काफी लोग पहुंचे। दूसरे दिन भी कई लोगों ने प्राॅपर्टी आईडी में हुई नाम और अन्य गलतियों को ठीक करवाया। नगर परिषद की ओर से शिविर में 20 कर्मचारियों की ड्यूटी और आठ काउंटर लगाए गए थे।
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने पहुंचे रवि ने बताया कि उसकी प्राॅपर्टी आईडी में कई त्रुटियां हैं। उसे ठीक करवाने के लिए वह पहुंचा था। ऐसे ही कई लोगों के साथ किसी की दुकान को दूसरे की प्रापर्टी आइडी में जोड़ दिया है। बता दें कि शहर में 75 हजार से अधिक प्रापर्टी आईडी हैं। इनमें से 25 हजार के करीब आइडी में त्रुटियां अधिक हैं। पिछले साल याशी कंपनी ने सर्वे किया था। यह सर्वे डोर-टू-डोर न जाकर एक जगह पर बैठकर ही कर दिया गया। इस कारण गलतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद में 90 प्रॉपर्टी आईडी हुई ठीक
राजौंद। नगरपालिका कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए लगाया दो दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इसमें 90 लोगों की आईडी ठीक की गई। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था। जिससे लोगों को अपनी आई डी दुरूस्त करवाने के लिए इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने बताया कि दो दिन में 90 आईडी दुरुस्त की गई है। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी में नाम, एरिया, लोकेशन, फोटो, शुल्क, मोबाइल नंबर, आर्नर के अलावा अन्य सभी कमियां दूर करने के लिए टीम ने दो दिन तक काम किया। इस दौरान विकास ग्रोवर, रिंकू कुमार, प्रवीण, प्रदीप राणा, विक्रम सिंह ने लोगों की आईडी ठीक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें