फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चूहड़माजरा में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Fri, 28 Jun 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चूहड़माजरा में हनुमान मंदिर मोहल्ला के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओ से लगाया गया बोरवेल पानी देना बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर दराज तक भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीण मंदीप शर्मा, कृष्ण कुमार, धर्मपाल, सतपाल, धर्म सिंह, जगदीश चंद, मामू राम, मदन लाल, पिरथी सिंह, दिलबाग सिंह, बलवान नंबरदार, रामकुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की आपूर्ति के लिए जो टयूबवेल लगाया हुआ था। वह पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस वजह से मोहल्ले के लोगों के लिए पीने के पानी की विकराल समस्या बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों तक तो बोरवेल के पानी में रेत आता रहा, जिसको मजबूरी में पीना पड़ा। लेकिन उसके बाद बोरवेल से मिट्टी आनी शुरू हो गई और बोरवेल पानी देना बंद हो गया। तब से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहें है और गर्मी के मौसम में अपनी प्यास बुझाने के लिए दूर दराज से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है।

नए बोरवेल के लिए एस्टीमेट तैयार करवा कर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। जैसे ही इसकी मंजूरी आएगी तो नया बोरवेल लगवा दिया जाएगा। -जगदीश, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें