फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता त्राहि-त्राहि कर रही, भाजपा नए कार्यालय खोल रही : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह अजीब इत्तेफाक है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन भाजपा हजारों करोड़ की कमाई कर अपने करोड़ों के कार्यालय का उद्घाटन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यापक, किसान, मजदूर, आढ़ती और आमजन हकों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। बारिश से खराब हुई फसल के बाद मुआवजे के लिए किसान ठोकरें खा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता इवेंट और भाषणबाजी के लिए आते हैं कैथल के विकास को शून्य देकर जाते हैं। सरकार जवाब दे कि जनता के हित व उनकी समस्याएं दूर करना जरूरी है या करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें