फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली बिल देखकर लोगों के उड़ रहे होश

Fri, 26 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल सर्दियों की बजाय ज्यादा आने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं के होश उड़ रहे हैं। सर्दियों में जहां सामान्य बिल 200 से 300 रुपये प्रतिमाह आता था, गर्मी शुरू होने के बाद दो-तीन गुना से भी ज्यादा आने से उपभोक्ताओं के माथे पर पसीना दोगुना हो गया है।

अप्रैल माह में बिजली के ज्यादा बिल आने से उपभोक्ता उन्हें ठीक कराने के लिए बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि वे बिजली निगम के चक्कर काट कर थक चुके हैं। उनकी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम के अधिकारी भी बिजली संबंधित समस्या को ठीक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक कूलर व एसी लोगों ने चलाना नहीं शुरू किया है लेकिन बिजली बिल ज्यादा आने से वे परेशान हो रहे हैं। कैलरम निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि बिल चेक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा जितना बिल आया है, पूरा भरना होगा।

बीते दिन भी गांव नरड़ निवासी बरपो देवी ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर बिजली मीटर बदलने का आरोप लगाया था लेकिन अधिकारियों से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उधर, बरपो देवी का कहना है कि सामान्य बिल आ रहा था। घर के दो कमरों में छत वाले पंखे हैं। इसके अलावा और कुछ नहीं है। इसके बावजूद उसका साढ़े 44 हजार रुपये बिजली का एक माह का आया हुआ है।
मैं हर महीने बिजली का बिल भरता हूं। इस बार निगम की ओर से मेरा लगभग 62 हजार रुपये बिल भेजा है। जो सरासर गलत है। उसका मीटर पूरी तरह से ठीक चल रहा है। हर बार सामान्य बिल आ रहा था, लेकिन इसके बाद अचानक से 62 हजार के करीब आ गया है। -सुखदेव सिंह
बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत से मेरे अलावा कई लोग भी कार्यालय में मिले। मेरा दो माह पहले महज एक हजार रुपये का बिजली बिल आया था लेकिन इस बार बिल की रकम 13 गुनी बढ़ गई। 13 हजार रुपये का बिल देखकर बहुत परेशान हो रहा हूं। -रमेश कुमार, अर्जुन नगर।
विज्ञापन

गलती से मीटर की गड़बड़ रीडिंग ले ली जाती है। ऐसे में कई बार उपभोक्ताओं का बिल अधिक आता है। जिन उपभोक्ताओं का बिल अधिक आया है। उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर लिखित में शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने के बाद बिजली के मीटर की जांच भी शुरू करवा दी गई है। जिन उपभोक्ताओं की अधिक बिजली बिल की समस्या है। उसे अब जल्द ही दूर करवा दिया जाएगा। - मुनीष कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें