फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली बिल के फर्जी एसएमएस भेजकर कर रहे ठगी

Sun, 08 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तकनीकी के युग में साइबर ठगों से बचने की जरूरत है। बिजली बिल के फर्जी एसएमएस भेजकर कर भी वे ठगी कर रहे हैं। इससे बचना है तो सभी को जागरूकता बरतना जरूरी है।

जिला पुलिस ने एडवाइजरी के माध्यम से नागरिकों को सतर्क करते हुए अनुरोध किया है कि बकाया बिजली बिलों के संबंध में एसएमएस कर उन्हें कनेक्शन काटने के फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। इस पर कोई जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि साइबर अपराध का एक नया चलन सामने आया है जिसमें साइबर जालसाज बिजली बिल का भुगतान न करने के नाम पर लोगों को ठगने में लगे हैं। ऐसे जालसाज व्यक्तिगत और बैंकिंग डाटा चुराने के लिए मैसेज भेजते हैं। इसमें कहा जाता है कि आपकी बिजली काट दी जाएगी क्योंकि आपके पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ है और दिए गए नंबर से संपर्क करने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि एक बार पीडि़त दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद, जालसाज उसको पिछले भुगतानों को सत्यापित करने के उद्देश्य से बैंक खाते के विवरण साझा करने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं। साथ ही एनीडेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए भी कहा जाता है।

समझाया कि जैसे ही पीडि़त व्यक्ति दिए गए निर्देशों का पालन करके जानकारी साझा करता है तो साबइर ठगी करने के लिए उसका बैंक खाता जालसाज के नियंत्रण में आ जाता है।
विज्ञापन


नागरिकों को ऐसे जालसाजों से सावधान रहने का सुझाव देते हुए एसपी ने आमजन से आग्रह किया कि जब तक वे व्यक्ति या संगठन को अच्छी तरह से नहीं जानते, तब तक अपनी व्यक्तिगत जानकारी या फोन नंबर साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार हो जाते है तो इसकी शिकायत 1930 पर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें