फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोगों को द्वार पर ही सरकारी सेवाओं का दिया जा रहा लाभ

Tue, 20 Feb 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम गांव खुरड़ा वार्ड नंबर पांच राजौंद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा मंडलाध्यक्ष कपिल दीक्षित ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत लोगों को द्वार पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम में भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया और लोगों को उनके घर द्वार पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया। अब यह यात्रा कार्यक्रम सभी नगर पालिकाओं में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव व शहरों में पहुंची हैं और सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई। सरकार का उद्देश्य यही है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी इससे वंचित नहीं रहे।
विज्ञापन


इस यात्रा में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पीएनबी बैंकिंग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग, पीएम विश्व कर्मा योजना, पशुपालन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, जिला समाज कल्याण विभाग आदि योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका प्रधान बबीता, नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र प्रजापति, एमसी कर्मपाल राणा, विकास राणा, कर्म सिंह, डॉ. संजय, अशोक राणा, जोनी राणा, कमल राणा, एमई अशोक कुमार, समन्यवक प्रदीप धांदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें