फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों में रोष

Mon, 27 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर में लगी स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी हैं,जिससे गलियों में अंधेरा छाया रहता है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। समस्या का समाधान नहीं होने से दुकानदारों व नगरवासियों में भारी रोष है। दुकानदार अनिल, ओमपाल, बलबीर, अशोक, पवन, बलबीर, हवा ने बताया कि लाखों रुपये खर्च करके स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन नगर के ज्यादातर वार्डों की लाइटें खराब पड़ी है। इस बारे नगरपालिका प्रशासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। इससे ये स्ट्रीट लाइटें केवल शोपीस बनकर रह गई है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर के बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाकर उन्हें शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें