फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग फिर हुए परेशान

Fri, 19 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में वीरवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को फिर से परेशान किया। बुधवार को बारिश होने के बाद भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह के समय ही तेज धूप खिल गई। जिससे एक बार फिर से लोगों को उमस भी गर्मी ने सताया। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं।

दोपहर के समय बाजार और सड़क पर लोगों का आना जाना कम रहा। दोपहर के समय तो लोग पसीने से तरबतर रहे। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हुए दिखाई दिए। उमस गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू शिकंजी, मौसमी का जूस का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार जिले में धान रोपाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई। किसान प्रदीप चहल, रोहतश, कुलवंत सिंह, राजेश कुमार ने बताया कि इस बार जिले में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई। इसके चलते किसानों को खर्च बढ़ गया है। धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को दिन रात ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। जिन किसानों के पास स्वयं का बोर नहीं है, उन किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है। यदि अब भी बारिश हो जाएगा तो धान की फसलों के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन



19 से 21 जुलाई तक बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 23 जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें