कैथल। जिला खजाना अधिकारी कनिका ने बताया कि जिला खजाना कार्यालय और अधीनस्थ उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनभोगियों के लिए नेशनवाइड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 5.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए नाम के पहले अक्षर के अनुसार शेड्यूल निर्धारित किया गया है। पहले सप्ताह में ए से जी, दूसरे सप्ताह में एच से पी, तीसरे सप्ताह में आर से एस और चौथे सप्ताह में टी से जेड अक्षर तक नाम वाले पेंशनभोगी प्रमाणपत्र जमा करवा सकते हैं। कार्यालय में प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए पेंशनभोगी पीपीओ नंबर की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की प्रति और मोबाइल फोन साथ लेकर आएं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या जीवन प्रमाण एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से भी प्रमाणपत्र जमा करवाया जा सकता है।