संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूंडरी के विधायक रणधीर सिंह गोलन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर सबसे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर ही पात्रों को पेंशन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याणार्थ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज भी हरियाणा के रेवाड़ी से स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। अब शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र भी रात के समय जगमग हो गए हैं।
विधायक ने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सीवरेज, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यदि कोई सामूहिक समस्या संज्ञान में आती है तो तुरंत उसका समाधान करवाया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष जितने भी विकास कार्यों की डिमांड रखी जाती है, उनको तुरंत स्वीकृत कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं व सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में विकास की गति तेज है और इससे अधिक तेजी लाने के लिए आप सभी का सहयोग काफी आवश्यक है। इससे पहले पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने भी लोगों की सरकार की नीतियों के संदर्भ में पूर्ण जानकारी दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल, देवेंद्र पांचाल, बलकार गोलन, कृष्ण लाल शर्मा, कृष्ण शर्मा पिलनी, धर्मेंद्र, रामस्वरूप प्रजापति, ईश्वर साकरा, ईशम सिंह साकरा, विनोद बंसल, देवी दयाल बरसाना, शमशेर जड़ौला, संजीव रसीना, पवन सैनी, जितेंद्र राणा, नगर पालिका सचिव अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को विकसित राष्ट्र की शपथ दिलाई
सीवन। नगर पालिका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधायक ईश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को विकसित राष्ट्र की शपथ दिलाई।
इस मौके पर उन्होंने पात्र व्यक्तियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर वितरित किए। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य ही है कि हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। अब दोबारा से नगर पालिकाओं में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर ईश्वर अत्री, प्रीत पाल सिंह, रवि, सुधीर मिड्डा, सिंधा राणा, डॉ. बलविंद्र गर्ग, विनोद बंसल, राजीव शर्मा, जोनी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विधायक ने शुक्रवार को गांव हंसु माजरा के राजकीय स्कूल में 11 लाख सात हजार रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कहा कि गांवों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के साथ-साथ विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। संवाद
बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
कलायत। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कलायत के निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी कार्यक्रम को लाइव देखा व सुना। इस मौके पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तभी से देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के कारण ही पारदर्शिता संभव है। प्रधानमंत्री जिस चीज की गारंटी देते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। राज्यमंत्री ने कलायत विधानसभा क्षेत्र में मौजूद 21 नई बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थियों एवं पांच दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार के प्रधानमंत्री स्वयं कहते थे कि सरकार में ऊपर से एक रुपया भेजा जाता है, तो धरातल पर मात्र 15 पैसे का काम होता था। जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संभाली है, तभी से ही बिचौलिया राज खत्म हो गया है। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा, राजू कौशिक, ऋषिपाल, इसर सिंह, रामेश्र शर्मा, सुमन राणा, डॉ. नवाब सिंह, सज्जन कुमार, सुशील पांचाल, पवन ढांडा, अमित ढांडा आदि मौजूद रहे। संवाद