फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानी की निकासी न होने से राहगीरों को परेशानी

Thu, 30 May 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। असंध रोड पर पानी निकासी न होने से राहगीरों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नालों का पानी भी सड़क पर बहने लगा है।

राजौंद के असंध रोड पर लंबे समय से पानी निकासी न होने के कारण सड़क पर जहलभराव रहता है। सड़क के साथ विभाग ने जो नाला बनाया है। पानी नाले में जाने की बजाय सड़क पर आ रहा है। ऐसे में जहां सड़क टूट रही है। वहीं, लोगों का निकलना भी मुश्किल होकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार जलभराव रहने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। इसके साथ ही पानी में जहरीले मच्छर भी बीमारियों का कारण बन रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग को लोगों ने अवगत करवाया है, लेकिन लंबे समय से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करके नाले बनाए गए हैं, लेकिन पानी की निकासी आज तक नहीं की गई और न ही नाले पूरे बनाए हैं। इस कारण उनका जीना दुश्वार होकर रह गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग कि है की जल्द ही पानी निकासी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें