फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में समझाया

Thu, 11 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तीकरण केंद्र की ओर से इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बताया गया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण/गर्भ में शिशु के लिंग की पहचान पर रोक है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक ज्योति और लेखा सहायक दिव्या रानी ने किया। ज्योति ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती हैं। डॉ. हेमलता ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें यहां सीखी बातें समाज तक भी पहुंचानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. दीपा (हिंदी विभाग) व प्रो. सपना भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें