फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेसबॉल एशियन कप में प्यौदा की ज्योति कर रही नाम रोशन

Thu, 25 May 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। महिला बेसबॉल एशियन कप में भारतीय टीम में गांव प्यौदा की खिलाड़ी ज्योति भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 21 मई से दो जून तक हांगकांग में आयोजन हो रहा है। ज्योति के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अब तक दो मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। आगामी मुकाबला 25 मई को क्वार्टर फाइनल हांगकांग के साथ होगा।
स्टेट अवार्डी पीटीआई कुलदीप सिंह ने बताया कि हांगकांग में आयोजित महिला बेसबॉल एशियन कप में भारतीय टीम में विभिन्न राज्यों से 18 खिलाड़ी भाग ले रहें है। इसमें गांव प्यौदा की एकमात्र खिलाड़ी ज्योति भी शामिल है। पूल ए व पूल बी में कुल 16 देशों की टीम भाग ले रही हैं। भारतीय टीम पूल में खेल रही है। अभी तक केवल दो मुकाबले हुए हैंं। जिसमें पूल ए में भारतीय टीम में खेलते हुए खिलाड़ी ज्योति ने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हरा दिया। वहीं 23 मई को देर रात हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने खेलते हुए मलेशिया को शून्य से हरा दिया। इसमें भारतीय टीम का स्कोर 19 अंक रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने बेस्ट आठ में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर खेल जगत में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्टेट अवार्डी पीटीआई कुलदीप सिंह ने बताया हांगकांग रवाना होने से पूर्व राजस्थान के जयपुर में हुई ट्रायल में खिलाड़ी ज्योति का चयन हुआ। उसके बाद 09 से 18 मई तक पंजाब के जालंधर यूनिवर्सिटी में होने वाले दो शिविरों में खिलाड़ी ज्योति ने अभ्यास किया। पहले शिविर में 25 खिलाड़ियों में से 21 में ज्योति का भी चयन हुआ। दूसरे शिविर में 21 खिलाड़ियों में से भारतीय टीम में केवल 18 महिलाओं का चयन हुआ। इसमें खिलाड़ी ज्योति ने भी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। 19 मई को भारतीय टीम हांगकांग के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

2017 से स्कूल के समय से ही खिलाड़ी ज्योति क्रिकेट व बेेसबॉल खेल रही है। राजकीय स्कूल में प्यौदा में तबादले के बाद पीटीआई कुलदीप सिंह ने खिलाड़ी ज्योति को स्कूल के मैदान में व कैथल पुलिस लाइन मैदान में निरंतर अभ्यास करवाया व खेल के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ी ज्योति साधारण परिवार से हैं। पिता इंदर सिंह गांव के नंबरदार है। माता धनपति देवी, दो बड़े भाई संदीप, मंदीप सहित एक बड़ी बहन टीनू है। खिलाड़ी ज्योति परिवार में सबसे छोटी सदस्य है। भाई मंदीप सिंह ने बताया कि बहन ज्योति चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में बीए फाइनल कक्षा की छात्रा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो परिजनों ने मना कर दिया था। इसके बाद पीटीआई कुलदीप सिंह व गांव वासियों ने प्रेरित कर खिलाड़ी ज्योति का सहयोग कर उसे हांगकांग के लिए भिजवाया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें