फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 28 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं व किसानों ने गांव के शहीद अजय ढुल और कलीराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अजय ढुल के पिता जयपाल द्वारा प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करने से हुई। इस दौरान उन्होंने अपने लगभग तीन वर्षीय पौत्र से भी प्रतिमा पर माथा टिकवाया। इसके बाद किसान नेताओं और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दोनों शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पाई गांव के इन शहीदों का बलिदान किसानों के अधिकारों के लिए था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि दोनों शहीदों ने एक ही दिन 27 जनवरी को बलिदान दिया था।  

किसानों ने बताया कि अजय ढुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसने किसान-मजदूर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और गांव लौटते समय एक दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई थी। कार्यक्रम में भाकियू के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई, प्रचार सचिव करतारा राम सहित दिलबाग, बाला राम, जगदीश, कश्मीर सिंह, किताब सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें