कैथल। इंंडोर स्टेडियम बॉक्सिंग सेंटर की खिलाड़ी पायल और नैतिक का चयन दुबई के आबूधाबी में होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक होगी। ये जानकारी कोच अमरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गांव कुलतारण की 48 किलोभार वर्ग की मुक्केबाज पायल और गांव करोड़ा के मुक्केबाज नैतिक बनवाला का जूनियर एशियन चैंपियनशिप में आयोजित मुकाबले में भाग लेंगे।
कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ी पायल ने इससे पूर्व 27 से 31 जुलाई को हिसार में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद हॉल में ही रोहतक में हुई स्पर्धा में भाग लेकर हिमाचल, महाराष्ट्र व मणिपुर की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पद जीता है। इसी के आधार पर खिलाड़ी पायल का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दुबई के आबूधाबी में होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जाने से पूर्व खिलाड़ी पायल पटियाला के साई में राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच राजिंद्र सिंह, कोच गुरमीत सिंह, कोच कुलविंद्र सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
खिलाड़ी नैतिक की उपलब्धियां।
स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
सब जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
खिलाड़ी पायल की उपलब्धियां।
जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप आर्मेनिया में स्वर्ण पदक।
जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 वर्षो से पदक जीत रही है।