फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. पवन थरेजा को फिर मिली नगर परिषद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा को फिर से नगर परिषद का चेयरमैन का प्रभार सौंपा गया है। इससे पूर्व वे यशपाल प्रजापति के हटने पर चैयरमैन बने थे। इस बार उन्हें सीमा कश्यप के निलंबित होने पर यह जिम्मेदारी मिली है। इओ बलबीर सिंह ने बुधवार को उन्हें विधिवत तौर पर चेयरमैन का कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन

विदित रहे कि वर्ष 2016 में हुए नगर परिषद के चुनाव के बाद शहर में पार्षद यशपाल प्रजापति को चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। नया चेयरमैन बनाए जाने तक वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा को कमान दी गई थी। इसके बाद हुए चुनाव में तत्कालीन विधायक रणदीप सुरजेवाला की मदद से सीमा कश्यप चेयरपर्सन बनीं थीं। लेकिन 4 मई को सीमा कश्यप के पिता व भाई को विजिलेंस द्वारा ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीमा कश्यप को भी विभाग ने विजिलेंस में केस दर्ज होने पर सस्पेंड कर दिया था। तभी से चेयरमैन का पद खाली थी।
ईओ बलबीर सिंह ने बताया कि विभागीय आदेशों के बाद एक्ट के अनुसार वाइस चेयरमैन डा. पवन थरेजा को चेयरमैन की जिम्मेवारी सौंप दी गई है। सीमा कश्यप के सस्पेंड होने पर यह पद रिक्त था।
विज्ञापन

डा. पवन थरेजा ने कहा कि वे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मार्गदर्शन में शहर के विकास का काम करेंगे। पहले भी उन्होंने सभी को साथ लेकर काम किया है। अब फिर से उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद मोहन लाल शर्मा, संजय भौरिया, रजत थरेजा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें