फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

विज्ञापन
07-गुहला चीका। रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी को अपने साथ लेकर जाते हुए विजिलेंस कर्मचारी? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। जमीन की गिरदावरी और 30 साल का रिकॉर्ड देने के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को विजिलेंस कुरुक्षेत्र की टीम ने 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खरकां निवासी सतविंद्र सिंह ने स्टेट विजिलेंस कुरुक्षेत्र के कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि वह बैंक से लोन लेना चाहता है। लोन लेने के लिए उसे अपनी जमीन की गिरदावरी और 30 साल का रिकॉर्ड चाहिए था। इसके लिए जब वह पटवारी गुरदास सिंह के कार्यालय में गया तो वे रिश्वत की मांग करने लगा। सतविंद्र सिंह की शिकायत पर इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर सतविंद्र सिंह को रंग लगे 2500 के नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। सतविंद्र सिंह ने जैसे ही रंग लगे नोट पटवारी गुरदास को दिए तो उसी समय विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रिश्वत की राशि सहित दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी पटवारी गुरदास सिंह के हाथ धुलवाए तो वे लाल हो गए। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। टीम उसे कैथल अपने साथ ले गई। टीम इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते काबू किया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
सेवानिवृत्ति के बाद डीसी रेट पर कर रहा था कार्य-
पटवारी गुरदास सिंह कुछ समय पहले ही गुहला तहसील से रिटायर हो चुका था और अब डीसी रेट पर कार्य कर रहा था। आरोपी पटवारी के पास गांव खरकां के अलावा पीड़ल, अरनौली और रता खेड़ा का चार्ज भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें