फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की 11 काॅलोनियों में खुले विकास के रास्ते : ईश्वर सिंह

Tue, 20 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दो दिन पूर्व प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का जो नोटिफिकेशन जारी किया है उससे चीका शहर की भी 11 अवैध कॉलोनियां नियमित हुई हैं। इनमें भी मूलभूत विकास के कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह सोमवार को चीका स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 23 में बजट सत्र के दौरान उन्होंने अवैध कालोनियों को नियमित करने का मुद्दा उठाया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मांग को मान लिया था। ईश्वर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारे गांवों की जमीन लाल डोरा के अधीन भी। लाल डोरा की जमीन के खरीदने और बेचने पर विवाद रहते थे और सरकार को भी किसी प्रकार का राजस्व नहीं मिल पाता था।

उन्होंने कहा कि नियमित की गई 11 कॉलोनियों में 94 एकड़ का रकबा आता है। नियमित होने वाली कॉलोनियों में मदर प्राइड स्कूल कॉलोनी का 26.4 एकड़, सुभाष नगर कॉलोनी का 4.24 एकड़, खुशहाल माजरा रोड काॅलोनी का 6.5 एकड़, दशमेश नगर कालोनी का 5.5 एकड़, राधे-राधे काॅलोनी का 12.49 एकड़ क्षेत्र शामिल किया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार अमर सिटी का 17.58 एकड़, पुलिस स्टेशन गुहला के पीछे कालोनी का 1.55 एकड़, गोयल काॅलोनी का 3.54 एकड़, मिया बस्ती काॅलोनी का 9.69 व महा सिंह काॅलोनी का चार एकड़ का क्षेत्र शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें