फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क पर गड्ढों से गुजरना... बन जाता है कठिन सफर

Thu, 10 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबा बिहारी दास चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक टूटी हुई सड़क ग्रामीण और किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है। पिछले काफी दिनों से सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य, मनजीत, बलजीत, सुरेश कुमार, दिलबाग सिंह, वेद प्रकाश, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, बलवान सिंह, सतपाल सिंह, ईशम सिंह ने बताया कि बाबा बिहारी दास चौक से अनाज मंडी को जाने वाली सड़क महाराजा अग्रसेन चौक तक टूटी है।
विज्ञापन


आर्य का कहना है कि इस समय धान का सीजन पूरे यौवन पर है। किसान दिन रात धान से भरी ट्राली लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। लेकिन सड़क की हालत इतनी खतरनाक बनी हुई है की ट्राली पलटने का अंदेशा बना रहता है। टूटी हुई सड़क के कारण बाबा बिहारी दास चौक से अनाज मंडी तक पहुंचने के लिए 10 से 12 मिनट का समय लगाना पड़ रहा है जबकि दो से तीन मिनट में यह सफर तय किया जा सकता है।

लोगों के मुताबिक, सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण ट्राली का संतुलन बिगड़ने का अंदेशा बना रहता है। आर्य का कहना है कि धान के सीजन से पहले सरकार अनाज मंडियों में साफ सफाई एवं तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सड़कों को दुरुस्त करने की बात कहती है। लेकिन यह सब कागजों तक ही सिमट कर रह जाता है।

लोगों ने कहा कि अगर इसकी जमीनी हकीकत पर जाएं तो वहां नजारा कुछ और ही देखने को मिलता है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धान के सीजन को ध्यान में रखते हुए टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। लोक निर्माण
विज्ञापन


विभाग के एसडीओ रविंद्र का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी आया है। कल ही मौके पर भेज कर गढ़ों की रिपेयर करवा दी जाएगी। सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें