फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरड़ में बस शेल्टर बनने से यात्रियों को होगा फायदा

Mon, 17 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव नरड़ में बस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने बस शेल्टर बनकर तैयार हो गया है। अब यात्री आराम से छाया में बैठ सकते हैं। अभी तक बस शेल्टर न होने से यात्रियों को धूप में खड़े होकर शहर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ता था। अब गांव के यात्रियों में राहगीरों के लिए बस शेल्टर की सुविधा मिल गई है। यात्री आराम से छाया में बैठ सकते हैं।

अभी तक ग्रामीण जब शहर जाते थे तो उनको धूप में खड़े होकर ही वाहनों को इंतजार करना पड़ता था। काफी लंबे समय के बाद बस शेल्टर बनने से यात्रियों को राहत मिल गई है। हालांकि करनाल रोड स्थित बना बस शेल्टर खंडहर हो चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि करनाल रोड पर भी एक बस शेल्टर बनाया जाए, क्योंकि कई बार गांव से शहर के लिए वाहन नहीं मिलते तो यात्रि करनाल रोड जो कि गांव से एक किलोमीटर की दूर पर पड़ता है। वहां पर जाकर सवारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेश, नरेश, बलिंद्र, नरेंद्र, अमित ने कहा कि करनाल रोड पर बस शेल्टर कई वर्षों से बदहाल पड़ा है। शेल्टर का लेंटर टूटकर नीचे गिर गया है। गांवों में बस शेल्टर बनकर तैयार हो गया है, जिससे यात्रियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन


सुबह के समय स्कूल, कॉलेज में जाने वाली छात्राएं व अन्य यात्री वहां पर बैठ सकते हैं। एक बस शेल्टर करनाल रोड पर भी जरूर बनना चाहिए। यहां पर भी गांव के काफी यात्री पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें