फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबे रूटों पर एसी बसों का आनंद उठा सकेंगे यात्री

Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन विभाग की ओर से एसी बसों का संचालन कुछ समय पहले ही शुरू किया गया था। अब इन बसों को कैथल बस अड्डे से कई लंबे रुटों पर इनको दौड़ाया जा रहा है। इन बसों को कैथल से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम और जींद व अन्य रूटों पर लगाया है। इससे यात्रियों का सफर आरामदायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जून माह में कैथल में पहली बार आयशर कंपनी की 10 एसी बीएस तकनीक की बसों को शमिल किया गया था। इन बसों के आने के बाद परिवहन की स्थिति में सुधार हुआ था क्योंकि पिछले साल नंवबर के महीने में दिल्ली एनसीआर में कैथल से करीबन 50 बसों को झज्जर, चरखी दादरी , गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, में भेजा गया था और जब ये बसें वापस आई तो उनकी स्थिति जर्जर हो चुकी थी जिसको देखकर नहीं लगता था कि इन बसों में अब यात्रियों सफर कर पायेगा। कई बार लबें रुटों व किलोमीटर स्कीम की बसें रास्ते में ही खराब हो जाती थी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता था। विभाग की ओर से आईसर कंपनी की आधुनिक तकनीक से लैस इन बसों को बेड़े में शामिल किया गया है। इनमें बैठने की सुविधा और ठंडी हवा की व्यवस्था यात्रियों को बेहतर अनुभव दे रही है। पहले चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब दिल्ली और जींद के लिए भी एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। साथ ही चीका से सीधे दिल्ली तक जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 10 नई एसी बसों को बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसेां को विभिन्न रूटों पर उतारा गया है। पिछले कुछ समय से बेड़े में बसों की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब नई एसी बसों से लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी नही हो रही है। गौरतलब है कि सामान्य बसों में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को आराम की कमी महसूस होती थी। लेकिन अब इन एसी बसों के शुरू होने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि वोल्वो बसों के बाद पहली बार नियमित रूप से रोडवेज के बेड़े में एसी बसें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें