फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू बंद होने से यात्री परेशान

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार सुबह के समय दिल्ली जाने वाली कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन बंद हो गई। इस कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यह डेमू ट्रेन वीरवार को दिल्ली से कैथल नहीं आई थी। इस कारण यह शुक्रवार सुबह नहीं आई। ऐसे में इस ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पहुंचे यात्रियाें को वापस लौटना पड़ा। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

बताया जा रहा है कि वीरवार को इस ट्रेन का रैक नहीं मिल पाया था। इस कारण यह ट्रेन शुक्रवार सुबह के समय बंद रही। कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन वीरवार को दिल्ली से कैथल नहीं आई थी। इस कारण शुक्रवार सुबह के समय कुरुक्षेत्र से यह ट्रेन दिल्ली तक नहीं जा पाई है। अब आगामी दिनों से कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जनवरी तक रोहतक तक संचालित होगी यह ट्रेन ः गौरतलब है कि दिल्ली के पास शकुरबस्ती स्टेशन के पास ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रही है। ऐसे में रेलवे की ओर से कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन को रोहतक ही संचालित हो रही है। यह ट्रेन आगामी जनवरी तक रोहतक तक ही संचालित की जाएगी। इसके अलावा बठिंडा दिल्ली मार्ग पर भी कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कैथल से दिल्ली तक रेलगाड़ी का फायदा यहां के व्यापारियों को मिल रहा था। दरअसल, दिल्ली से सामान लेकर पहुंचने वाले व्यापारी इसी रेलगाड़ी के माध्यम से सीधा कैथल सामान लेकर पहुंचते हैं। वर्ष 2024 के मध्य में भी यह ट्रेेन करीब 20 दिन के लिए बंद कर दी गई थी। तब भी लोगों को दिक्कतें हो रही थी। बाद में अगस्त में यह शुरू की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें