Passengers narrowly escaped in bus and tractor-trolley collision
- फोटो : Kaithal
धान का सीजन जारी है और इस समय पराली के गट्ठों की ढुलाई तेज गति से चल रही है, लेकिन यही पराली ढुलाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पराली की ढुलाई करने वाले अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों को ओवरलोड करके चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर वाहन चालक बहुत ही तेज गति से वाहन को चलाते हैं और ट्राली ओवरलोड होने के कारण सडक़ पर दूसरे वाहन क्रॉस भी नहीं कर पाते हैं। इसके कारण खंड सीवन के गांव पोलड़ में मंगलवार को एक दुर्घटना हो गई। गनीमत यह रही इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पोलड़ में एक निजी बस व पराली से भरी ट्राली की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मांग है कि भारी वाहनों पर लगाम लगाई जाए या इनके लोड व गति तय की जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके। संवाद