फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों से लिए राहत भरी खबर, दो सितंबर से शुरू होगी कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
11-कैथल। रेलवे स्टेशन का दृश्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। रेल यात्रियों से लिए राहत भरी खबर है। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल ट्रैक पर कोरोना महामारी के कारण बंद हुई पैसेंजर ट्रेनें ढाई साल बाद ट्रैक पर वापस लौटेंगी। कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का दो सितंबर से संचालन किया जाएगा। रेलवे ने पत्र जारी कर ट्रेन संचालन का फैसला लिया है। इन्हें एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों पर सफर करने के लिए यात्रियों को अब एक्सप्रेस का ही किराया देना होगा। इसका कम से कम किराया 20 रुपये व अधिक किराया 35 रुपये होगा। कैथल से सुबह नौ बजे, रात सवा 11 बजे जींद और शाम पौने छह व सवा सात बजे ट्रेन कुरुक्षेत्र जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन के बाद कैथल से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। जबकि आने-जाने के 12 फेरे होंगे। गौरतलब है कि इस समय कैथल से जयपुर-दौलतपुर चौक इंटरसिटी व सुबह के समय कुरुक्षेत्र और शाम के समय जींद जाने के लिए एक ही ट्रेन चल रही है।
प्रतिदिन हजारों यात्री जाते हैं कुरुक्षेत्र व जींद
कुरुक्षेत्र नरवाना रेलवे मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। इनमें से सबसे अधिक यात्री प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री हैं। इसके साथ ही सैकड़ों विद्यार्थी भी कुरुक्षेत्र पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं। इन ट्रेनों के संचालन के बाद इन्हें भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

यह चलेंगी ट्रेनें-
पुराना नंबर नया नंबर रूट
54048 04994 जींद - कुरुक्षेत्र
54047 04993 कुरुक्षेत्र - जींद
54038 04992 जींद - कुरुक्षेत्र
54037 04991 कुरुक्षेत्र - जींद
कोट
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दो सितंबर से होगा। इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने पत्र जारी करके दिया है। इससे कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विनोद कुमार, अधीक्षक, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें