फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के जरिये अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यकर्ता : अवधेश किशोर

विज्ञापन
पूंडरी मंडल की मासिक बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी पूंडरी मंडल की मासिक बैठक और सेवा संकल्प अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी अवधेश किशोर ने की। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल के पूंडरी विधानसभा प्रभारी अरविंद गोलन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अवधेश किशोर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को गति दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करें। मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। भाजपा सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, महावीर धेरड़ू, प्रमोद चूड़माजरा, बलवंत गोलन, मुकेश सैनी, दीपक, देवीदयाल, डॉ. राजेश कुकरेजा मौजूद रहे।

पूंडरी मंडल की मासिक बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें