फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यकर्ताओं ने लिया हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प

विज्ञापन
कलायत भाजपा बैठक में मौजूद पदाधिकारी-कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कलायत। भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये चुनावी तैयारियों की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसके तहत अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा की कलायत विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक बैठक हुई। संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर बूथ को मजबूत बनाने व केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भाजपा हरियाणा आईटी विभाग प्रमुख आदित्य चावला ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी भी विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद रहीं। आदित्य चावला ने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक बूथ पर संगठन सक्रिय रहेगा तो पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम की संयोजक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रही सुमन राणा, गुरु रविदास प्रकाश पर्व जिला प्रभारी डा.प्रीतम कौलेखां, युवा नेता तुषार ढांडा, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन राणा मौजूद रहे।

कलायत भाजपा बैठक में मौजूद पदाधिकारी-कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें