पूंडरी। बाल दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या साधना बख्शी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा चौथी से लेकर सातवीं कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें 100, 200, 400 व 800 मीटर रेस, लोंग जंप, शॉट पूट, लैग रेस, फ्रॉग जंप, पोटेटो रेस, बेक रेस, वन लेग रेस, हाइप स्टेप, थ्री लैग रेस व लेमन रेस सहित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर स्कल का पूरा स्टॉफ भी मौजूद रहा। संवाद