फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलख जगाने के लिए 12 को वॉकथॉन में लें हिस्सा

Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 मई यानि रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इसमें आप भी हिस्सा ले सकते हैं।

वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के तहत रविवार सुबह 6:15 बजे यह वॉकथॉन पिहोवा चौक के समीप स्थित जवाहर पार्क के मुख्य द्वार से शुरू होगी।
विज्ञापन


आप सबसे अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है। वॉकथॉन का शुभारंभ पिहोवा चौक स्थित जवाहर पार्क के मुख्य द्वार से होगा। इसका समापन पिहोवा चौक से करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय में होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर पर जिला निवार्चचन अधिकारी और डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी जया श्रद्धा और एसपी उपासना शामिल होंगी। इससे पहले लोगों को जागरूक करने के लिए देसी रंग मंच की तरफ से चुनाव में मतदान के महत्व को दिखाते हुए एक नुक्कड़ नाटक के साथ गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यू आर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है, इसमें कॉलेज के विद्यार्थी, एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवक, खिलाड़ी, समाजसेवी संस्थाएं आदि हिस्सा लेंगे। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य शहर वासियों मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

कुल दूरी

एक किलोमीटर

मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि का नाम- डीसी प्रशांत पंवार एडीसी सी जया श्रद्धा व एसपी उपासना।
ये संस्थाएं लेंगी हिस्सा
सेवा संघ कैथल, पंजाबी सेवा सदन, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आशा व आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, सिरयाकी परिवार, भारत विकास परिषद, नारायण सेवा संस्थान, कैथल बाई साइकिल क्लब आदि संस्थाएं इसमें हिस्सा लेंगी।
ये खिलाड़ी करेंगे अगुवाई

n
अर्जुन अवार्डी व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार।

n
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर-मनीषा मौण।

n
महिला मुक्केबाज- लासू यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें