फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परशुराम जन्मोत्सव की हवन से होगी शुरुआत

Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते आयोजक
विज्ञापन
कलायत। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल को होने वाले खंड स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। रवींद्र शर्मा बंटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजकों ने बताया कि सुबह 9 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से होगी। उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में आईपीएस डॉ. आरसी मिश्रा, एचसीएस कपिल शर्मा, प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत व सेवानिवृत्त कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा शामिल रहेंगे। संवाद
विज्ञापन



भगवान परशुराम उत्सव का दिया निमंत्रण

पूंडरी। पूंडरी में 30 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम प्रकट उत्सव के लिए सर्व ब्राह्मण सभा हल्का पूंडरी के पदाधिकारियों ने गौड़ व सारस्वत ब्राह्मण सभा पिहोवा के सदस्यों को औपचारिक निमंत्रण दिया। सभा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि उनके साथ खाटू श्याम मंदिर के सुमित आचार्य, प्रवीण शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, रूपचंद शर्मा और जितेंद्र शर्मा ने माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण सौंपा। पिहोवा के प्रधान व अन्य सदस्यों ने सर्व ब्राह्मण सभा पूंडरी के प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज भारद्वाज, मुकुट बिहारी, योगेश शर्मा, मनमोहन चक्रपाणि, प्रयागराज, रोहित शर्मा, राहुल और केशव शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें