फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने ली शपथ, जगी विकास की उम्मीद

Wed, 22 Jun 2016 11:51 PM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर परिषद कैथल के 31 में से 28 पार्षदों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। तीन पार्षदों के देरी से पहुंचने के कारण उनकी शपथ नहीं हो पाई। अब पार्षदों सहित पूरे शहर को चेयरमैन के चुनाव का इंतजार है। ताकि शहर में रुके हुए विकास कार्य शुरू हो सकें। चेयरमैन का चुनाव 27 जून को होने की संभावनाएं हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन ने इस संबंध में तिथि निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दस बजे नगर परिषद भवन में परिषद प्रधान कार्यालय में पार्षद जुटना शुरू हो गए थे। साढ़े दस बजे तक करीब 28 पार्षद पहुंच गए। एसडीएम एवं परिषद के प्रशासक नरेंद्र सिंह मलिक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके बाद पहुंची वार्ड नंबर 7 से पार्षद रमा मित्तल, वार्ड नंबर 18 से रेखा एवं वार्ड नंबर 16 से सीमा कश्यप शपथ नहीं ले पाईं। उन्हें अब अगली बैठक में शपथ दिलवाई जाएगी।

28 पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार :
शपथ ग्रहण करते ही 22 मई को हुए चुनाव के बाद 31 में से 28 पार्षदों ने पदभार ग्रहण कर लिया। अब पूरे शहर के लोगों सहित पार्षदों को चेयरमैन के चुनाव का इंतजार है। चेयरमैन के चुनाव के बाद ही परिषद में विकास कार्यों के संबंध में फैसले लिए जा सकते हैं। करीब दो साल से परिषद में अधिकतर विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


27 जून को हो सकता है चेयरमैन का चुनाव :
22 मई को हुए चुनाव के बाद 27 मई को चुनाव पूरा होने की अधिसूचना जारी हुई थी। इस अधिसूचना के जारी होने के एक माह के भीतर-भीतर शपथ दिलवाई जानी अनिवार्य होती है। जिसके तहत पार्षदों ने शपथ तो ग्रहण कर लिया, लेकिन चुनाव के लिए शपथ ग्रहण के बाद कुछ और समय मिल जाता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कैथल नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए 27 जून को चुनाव हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में तिथि का ऐलान नहीं किया है। लेकिन विभागीय सूत्रों ने बताया है कि यदि कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो 27 को ही कैथल नगर परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा।

पार्षदों ने दोहराया एकजुटता का संकल्प:
पहली बैठक में एसडीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में पार्षदों का परिचय प्राप्त किया। जिसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के नंबर सहित पूरा परिचय दिया। साथ ही शहर के विकास में एकजुटता का संकल्प दोहराया। पार्षद पूजा अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, आशा रानी, राकेश सरदाना, नरेश मित्तल, बबिता मित्तल सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि वे मिलजुलकर शहर के विकास का प्रयास करेंगे।
वहीं पार्षद बिल्लू ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिस तरह से कैथल में पिछले दस सालों में विकास की गंगा बही है। उसी तरह से अपने वार्ड में शहर के पार्षदों के सहयोग से अगले पांच साल विकास का पहिया घूमता रहे।

अपनी-अपनी गोटी बैठाने में जुटे पार्षद :
चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद को लेकर पार्षद अपनी-अपनी गोटी बिठाने में लगे हुए हैं। बुधवार देर रात्रि अनाज मंडी में भी एक प्रतिष्ठान पर इन पार्षदों की बैठक हुई। 31 में से करीब 7 से 8 पार्षद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में डटे हैं।

10 पार्षद जुटे हैं प्रधान के लिए जुगत भिड़ाने में
एक पार्षद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी तक लगभग दस पार्षद खुद या उनके प्रतिनिधि प्रधान पद के समर्थन की अपील के लिए उनके पास आ चुके हैं।

बुधवार सुबह पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई दी गई है। जो पार्षद रह गए हैं। उन्हें बाद में शपथ दिलवाई जाएगी। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद के चुनाव के लिए तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
नरेंद्र सिंह मलिक, एसडीएम एवं प्रशासक नगर परिषद।

13 वार्डों में से 12 को दिलाई शपथ, एक बीमार होने के कारण नहीं पहुंचा

नगरपालिका कार्यालय राजौंद में बुधवार को नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कलायत ओमप्रकाश ने बताया कि 12 वार्डों से विजयी हुए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि 1 पार्षद मौके पर नहीं पहुंच सके।

 एसडीएम ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में 12 पार्षद मौजूद थे। जबकि वार्ड नंबर 12 के पार्षद बीमार होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब नगर का विकास एवं आम जनता के कार्य करवाने की जिम्मेदारी इन पार्षदों के कंधों पर है, इसलिए पार्षदों को शपथ दिलाई गई है कि वे संविधान के दायरे में रहते हुए पूरी ईमानदारी से नगर के अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की योजना बना उन्हें पूरा करवाएं। एसडीएम ने कहा कि  सिर्फ पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम था। प्रधान व उपप्रधान के चुनाव को लेकर जल्दी ही तारीख निर्धारित कर दी जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव अजय वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें