फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभिभावक बताएंगे बच्चों ने सुनी कौन-सी कहानी

Sat, 29 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी की छुट्टियों में इस बार विद्यार्थियों को शिक्षा निदेशालय की हिदायत पर रोचक गृहकार्य दिया गया था। ऐसे में अब छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और पहली जुलाई से बच्चों को स्कूल पहुंचना है। अब विभाग की ओर से गृहकार्य को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। बच्चों के अलावा अभिभावकों को भी स्कूल में जाकर जानकारी देनी होगी।

जुलाई माह में होने वाली पहली पीटीएम में फीडबैक के दौरान अभिभावक बताएंगे कि बच्चों ने दादी-नानी से कौन सी कहानी सुनी। गृह कार्य अवलोकन में बच्चों के व्यवहार से लेकर उन्होंने छुट्टी में क्या-क्या गतिविधि की।
विज्ञापन


दादा-दादी, नाना-नानी से कौन-कौन सी कहानियां सुनीं। कहां-कहां भ्रमण किया। अपने परिवार के बारे में कितनी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सामान्य ज्ञान, संस्कार में कितनी वृद्धि हुई। अखबार और समाज से कितना जुड़ाव रहा इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को विभाग द्वारा विभिन्न टास्क के माध्यम से गृह कार्य दिया गया था।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ होमवर्क पर भी नजर रखी जा रही है। एक महीने में बच्चों ने घर में क्या-क्या एक्टिविटी की, दिनचर्या, बच्चों का कैसा व्यवहार रहा इसके बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


मोबाइल पर भेजा जाएगा प्रश्न पत्र

एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद दिए गए गृह कार्य का रिव्यू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। फोन के माध्यम से यह प्रश्न पत्र अभिभावकों तक पहुंचेगा। जिसे सभी अभिभावकों के लिए भरना अनिवार्य होगा। इसे लेकर एक प्रश्न पत्र भी जिला स्तर पर तैयार किया जा रहा है। जिसे अभिभावकों को दिया जाएगा। अलग-अलग तरह के इसमें सवाल पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 100 नंबर का होगा। इसके आधार पर छात्रों को भी नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें