फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी-कैथल रोड पर लगे पराली के दर्जनों ढेर कभी भी बन सकते बारूद के ढेर

विज्ञापन
parali dump - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी से कैथल रोड के साथ दोनों साइडों में हजारों एकड़ धान की स्टाक की हुई पराली कभी भी किसी बड़ेे हादसे का कारण बन सकते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष इसी जगह पर स्टाक की गई धान की पराली में भयंकर आग लगने शहर में सप्ताह भर धूआं ही धूआं फैलने से लोगों को सांस लेने तक में भारी दिक्कतें आई थी। कई दिनों तक हलके का पूरा प्रशासनिक अमला जरूरी काम छोड़कर यहीं बैठ कर आग बुझने का इंतजार करते रहा। दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने कई दिनों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। तहसीलदार व एसडीएम ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच करने व भविष्य में ऐसा न होने के लिए कड़ा कदम उठाने की कही थी। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पराली के ढेर लगातार बढ़ रहे है और प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है।
विज्ञापन

आम जन योगेश उप्पल, नरेंद्र गोलन, मोहन राणा, रजत, नरेश, रमेश, पाला राम, बक्सा सिंह व सुनील का कहना है कि ये पराली के ढेर नहीं बल्कि बारूद के ढेर है और किसी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते है। बता दें कि इन पराली के ढेरों के नजदीक ही पेट्रोल पंप व एक निजी स्कूल भी है।
क्या कहना है चौकी प्रभारी का-चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक उनके पास पराली हटवाने को लेकर कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। यदि प्रशासन के आदेश मिलते हैं तो पराली के ढेरों को यहां से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहना है तहसीलदार पूंडरी का-तहसीलदार चेतना चौधरी ने बताया कि पराली का स्टाक कैथल करनाल रोड पर खेतों में ठेकेदारों द्वारा लगाए गए पराली के स्टाक को लेकर प्रशासन की जानकारी में है और उन्होंने इस बाबत सभी ठेकेदारों को पराली हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि वे पराली के स्टाक नहीं हटाते हैं तो आगामी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जब इस बारे में पराली के स्टाक के एक ठेकेदार हिरण भाई से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनके पास पराली हटाने का कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें