नई शर्तों के अनुसार हो रहे पंचायत चुनाव में सरकार ने यकीनन युवा शक्ति को आगे बढ़ने का मौका दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अब युवा शक्ति और उच्च शिक्षा के तालमेल से गांवों के विकास को रफ्तार मिल पाएगी। पहले चरण में कैथल और गुहला ब्लॉक में कुल 131 पंचायतों में चुनाव हुए। इनमें 14 पंचायतों में सरपंच बीए और एमए पास हैं, जबकि 77 पंचायतों में दसवीं पास, 17 पंचायतों में बारहवीं पास और 23 पंचायतों में आठ पास सरपंच बने हैं। एक पंचायत बेगपुर में सरपंच का चुनाव नहीं हो पाया है।
इन गांवों के सरपंच दसवीं पास
कैथल ब्लॉक में गांव बाबा लदाना, बरोट, भानपुरा, बुढाखेड़ा, चंदाना, छौत, देवबन, ढयोडखेड़ी, दयौरा, देवीगढ़, दिल्लोंवाली, धौंस, ग्योंग, गुहणा व हरसौला, जसवंती, कठवाड़, क्योड़क, खेड़ी रायवाली, खेड़ी शेरु, कुल्तारण, मानस, नैना, नंदसिंह वाला, नरड़, पट्टी अफ्गान, सिल्लाखेड़ा, रोहेड़ियां, सजूमा, सांपनखेड़ी, संगतपुरा, सारण, सांघन, सिरटा, सिसला, सिसमौर, टीक व तितरम में दसवीं पास उम्मीदवार सरपंच बने हैं।
गुहला ब्लॉक में दसवीं पास सरपंच बनाने वाले गांवों में अगौंध, हरनौली, अजीमगढ़, बदसूई, बलबेहड़ा, बौपुर, भागल, भाटियां, भूना, चाबा, चानचक, छन्ना जाटान, डंडौता, डेरा बाजीगर, गोबिंदपुर, घग्गड़पुर, गढ़ी नजीर, गुरनानक नगर,
हंसुमाजरा, हेमू माजरा, खरकड़ा, खुशहालमाजरा, महमूदपुर, माजरी, पीड़ल, रामनगर, रत्ताखेड़ा लुकमान, सदरहेड़ी, समाना मलिकपुर, सींह, सुल्तानिया, करतारपुर, टटियाना, थेह बुटाना शामिल हैं।
12वीं पास इन गांवों के सरपंच बनें
बारहवीं पास सरपंच बनाने वाले गांवों में शक्ति नगर, नौच, मानस व माघो माजरी, छौत, धुंधरेहड़ी, फ्रांसवाला, खनौदा शामिल रहे। गुहला ब्लॉक में थेहनेवल, रत्ताखेड़ा कड़ाम, नंदगढ़, मंजहेड़ी, लंडाहेड़ी, खेड़ी दाबन, खरकड़ा, कसौली, बिच्छियां शामिल हैं।
आठवीं पास को भी कई गांवों ने बनाया सरपंच
आठवीं पास उम्मीदवार को सरपंच बनाने वाले गांवों में भैणी माजरा, जगदीशपुरा, कुतुबपुर, मूंदड़ी, पाड़ला, पट्टी खौत, प्यौदा, पोबाला, रसूलपुर पंचायतें शामिल हैं। गुहला ब्लॉक में भूसला, बुडनपुर, दाबा, हेेमू माजरा, खंबेहड़ा, मंजहेड़ी, नानकपुरा, पपराला, रेवाड़ा जागीर, खरल, स्यूमाजरा, शादीपुर, सिहाली, हेमूपुर शामिल हैं।
इन गांवों में बीए और एमए पास
उझाना, खुराना, दीवाल, डेरा गदला व बलवंती में सरपंच बीए और एमए पास हैं। गुहला ब्लॉक में हरिगढ़ किंगन, खरल, मस्तगढ़, सरकपुर एवं शहीद भगत सिंह गांव में बीए एमए पास उम्मीदवार सरपंच बने हैं।