फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद में अब 148 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 01 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव के लिए अब 21 वार्डों से 148 प्रत्याशी मैदान में हैं जो अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 196 दावेदार मैदान में रह गए थे। शुक्रवार को 48 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। शुक्रवार को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 10 जनवरी को गुहला एवं कैथल खंडों, 17 जनवरी को दूसरे चरण में पूंडरी व राजौंद खंड तथा तीसरे चरण में 24 जनवरी को सीवन व कलायत खंड में चुनाव होंगे। मतगणना 28 जनवरी को सुबह आठ बजे शुरू होगी। जिला परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी निखिल गजराज ने बताया कि नाम वापस लेने के बाद अब 148 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड नंबर-12 में
जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 में कांटे की टक्कर होने जा रही है। इस वार्ड में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। वार्ड नंबर 1 में 3, वार्ड नंबर 2 में 3, वार्ड नंबर 3 में 9, वार्ड नंबर 4 में 5, वार्ड नंबर 5 में 6, वार्ड नंबर 6 में 6, वार्ड नंबर 7 में 9, वार्ड नंबर 8 में 12, वार्ड नंबर 9 में 7, वार्ड नंबर 10 में 8, वार्ड नंबर 11 में 8, वार्ड नम्बर 12 में 10, वार्ड नंबर 13 में 9, वार्ड नंबर 14 में 9, वार्ड नंबर 15 में 7, वार्ड नंबर 16 में 7, वार्ड नंबर 17 में 7, वार्ड नम्बर 18 में 8, वार्ड नंबर 19 में 5, वार्ड नंबर 20 में 7 तथा वार्ड नंबर 21 में 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए चार तक दाखिल होंगे नामांकन
दूसरे चरण में पूंडरी व राजौंद खंडों के लिए 4 जनवरी दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। तीसरे चरण के तहत कलायत एवं सीवन खंडों में 24 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए पांच से नौ जनवरी दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करवाए जा सकेंगे। डीसी ने बताया कि दूसरे चरण में पूंडरी व राजौंद ग्राम पंचायतों तथा पंचायत समितियों के चुनाव 17 जनवरी को करवाए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच पांच जनवरी को सुबह 10 बजे से की जाएगी। सात जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें