फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 535 ने भरे पर्चे

Tue, 29 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग  बैंकों और बिजली निगम में एनओसी के लिए पहुंचे। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। सोमवार को बिजली निगम समेत कोआपरेटिव बैंक और लैंड मोरगेज बैंक में 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने एनओसी हासिल किए। वहीं दिन भर 535 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे भरे।
विज्ञापन


जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुहला और कैथल ब्लॉक में 10 जनवरी को मतदान होना है। 29 दिसंबर नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि है। सोमवार को आईटीआई के पास स्थित बिजली विभाग में एनओसी के लिए दिन भर उम्मीदवारों की लाइनें लगी रहीं। एसडीओ प्रदीप श्योकंद ने बताया कि सोमवार को 750 से अधिक लोगों को एनओसी जारी की गई है।

डीसी निखिल गजराज ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम बिजली मीटर का कनेक्शन नहीं है और बिजली विभाग ऐसा प्रमाणपत्र जारी कर देता है, तो ऐसे केस में आयोग द्वारा इसे अनापत्ति प्रमाणपत्र माना जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार से पुराने बस अड्डे के पास स्थित कोआपरेटिव बैंक में भी उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी रही। बैंक सहायक मैनेजर सुनहरा राम ने बताया कि 400 से ज्यादा एनओसी यहां जारी की जा रही हैं। वहीं जींद रोड स्थित लैंड मोरगेज बैंक में भी दिन भर भीड़ रही।

तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
जिला परिषद चुनाव के लिए डीसी को रिटर्निंग अधिकारी और कैथल के तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पूंडरी पंचायत समिति के लिए एडीसी को रिटर्निंग अधिकारी तथा पूंडरी के नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, कैथल पंचायत समिति के लिए कैथल की एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी तथा कैथल के नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, गुहला पंचायत समिति के लिए गुहला की एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी तथा गुहला के नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार कलायत पंचायत समिति के लिए कलायत के एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी तथा कलायत के तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सीवन पंचायत समिति के लिए सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक को रिटर्निंग अधिकारी तथा सीवन के नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं राजौंद पंचायत समिति के लिए नगराधीश  को रिटर्निंग अधिकारी तथा राजौंद के नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पहले भर चुके उम्मीदवारों को भरना होगा फार्म-4 ख
तहसीलदार ओपी बिश्नोई ने बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर-1 से 21 तक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा नामांकन नहीं भरना होगा। पहले नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को 29 दिसंबर तक बैंक, सोसाइटी, बिजली, शौचालय व शिक्षा का नए सिरे से प्रमाणपत्र तथा प्रारूप 4 ख शपथ पत्र प्रस्तुत करने होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 29 दिसंबर, 2015 दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।

1 जनवरी को मिलेंगे चुनाव चिह्न
नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे की जाएगी। 1 जनवरी, 2016 को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न अलाट किए जाएंगे।

जिला परिषद के लिए पांच ने किया नामांकन
जिला परिषद के लिए विभिन्न वार्डों से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-5 से कौलेखां निवासी मंजू पत्नी जोगिंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से छौत निवासी अनिल कुमार पुत्र बदन सिंह, वार्ड नंबर-12 से क्योड़क निवासी विकास तंवर पुत्र जसबीर सिंह तथा वार्ड नंबर-16 से पाई निवासी राजेश पुत्र ईश्वर सिंह एवं सुरेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें