फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal Misdded: किशोरी से दुष्कर्म मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

Tue, 29 Apr 2025 08:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल शहर थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। प्रवीन, सजूमा गांव का निवासी और कुलतारण पंचायत का सचिव है। उसे कुतबपुर के पास से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
आरोपी पंचायत सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल शहर थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। प्रवीन, सजूमा गांव का निवासी और कुलतारण पंचायत का सचिव है। उसे कुतबपुर के पास से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


किशोरी ने थाने में दी थी शिकायत

बीते फरवरी माह में एक किशोरी ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें प्रदीप क्योड़क और बलिंद्र सिणंद पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी ने प्रवीन कुमार पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दी गई लेकिन, एएसआई नीतू और जगभान ने कथित तौर पर प्रवीन से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं की।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने की मामले की जांच 

किशोरी की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच डीएसपी गुरविंद्र सिंह को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एएसआई नीतू को गिरफ्तार किया गया। किशोरी के लिव-इन पार्टनर को भी हिरासत में लिया गया। प्रवीन और एएसआई जगभान फरार हो गए थे। एसपी आस्था मोदी के आदेश पर पुलिस ने प्रवीन को गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया प्रवीन कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें