फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेरधा में पंचायत, जताई नाराजगी

Tue, 17 Sep 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद, कैथल। गांव सेरधा की बड़़ी चौपाल में ढुल गौत्र के गांवों की बुलाई गई पंचायत में सांसद जय प्रकाश के बिगड़े बोल की निंदा कर बयान पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि बयान में कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण के सांसद पिता जयप्रकाश ने महिलाओं पर कथित रूप से आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।

पंचायत के दौरान ढुल गौत्र ने कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी का पूर जोर विरोध किया। गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर दो दिन पूर्व भी सेरधा गांव में एक पंचायत हो चुकी है।
विज्ञापन


गांव की बड़ी चौपाल में जैसे ही पंचायत की कार्यवाही शुरू हुई तो ग्रामीणों ने पंचायत का पूर्व सरपंच प्रतिनिधि फूल सिंह को अध्यक्ष मनोनित किया और सभी लोगों ने अध्यक्ष की सहमति लेकर ही अपने सुझाव देने व अपना पक्ष

रखने की बात रखी। पंचायत के अध्यक्ष फूल सिंह के अलावा कई ग्रामीणों ने विचार रखे।

अनीता ढुल को अपने मान सम्मान व आत्म सम्मान को लगी ठेस बारे पंचायत को अवगत करवाने की बात कही गई। जिस पर अनीता ढुल ने पंचायत में मौजूद सैंकड़ों लोगों के सामने कांग्रेस सांसद की टिप्पणी बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर पंचायत के साथ साथ मौजूद भारी संख्या में ढुल गौत्र के लोगों ने पगड़ी से अनीता ढुल को सम्मानित करते हुए उसके मान सम्मान की रक्षा, अपमान का बदला वोट की चोट से लेने का फैसला लिया। इसके बाद अनीता ढुल बड़सीकरी को गांव की श्रद्धा व आस्था का केंद्र बाबा बिशनपुरी, दादा खेड़ा व अन्य धार्मिक स्थलों पर ले जाकर मत्था टेक कर सभी ने अनीता ढुल को अपना सहयोग व समर्थन दिया। इस दौरान भारी संख्या में ढुल गौत्र के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें