कैथल। भ्रूण जांच के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मानस गांव में लोगों ने पंचायत का निर्णय लिया, लेकिन पंचायत नहीं हो सकी। अब ग्रामीण अपने स्तर पर आगामी निर्णय लेंगे। हालांकि इससे पहले सोमवार को ग्रामीणों ने जिला सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएसपी को ज्ञापन दिया। डीएसपी वीरभान ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि शनिवार को कैथल और कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में गांव कैलरम निवासी आरोपी ऋषिपाल को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार रुपए नकद के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। संवाद