फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत बालू बिढाण ने खिलाड़ियाें को उपलब्ध करवाए खेल उपकरण

विज्ञापन
खिलाडिय़ों को उपलब्ध करवाई गई खो खो किट
विज्ञापन
कलायत। शहीद नफे सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू में ग्राम पंचायत की ओर से खिलाड़ियों में खो खो किट उपलब्ध करवाई गई। सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल बालू ने खेलों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खिलाड़ियों की हर जरूरत पूरी करने को हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि युवा खेलों की और अग्रसर हों और अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखें। साहिल ने कहा कि 12 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए तो खेलों में प्रतिभागिता बहुत ही जरूरी है। देश के प्रधान मंत्री कह चुके हैं कि 2036 का ओलंपिक भारत में होगा तो ऐसे में बच्चों को खेलों में निपुणता हासिल करने के लिए अपने हर संभव प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया की गांव के हर युवा व तरुण को खेलों में आगे आने के लिए उनकी हर खेल जरूरत को ग्राम पंचायत पूरा करवाएगी। आने वाले समय में भी खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र बालू, सतीश बालू, दलबीर बालू, सोहन लाल पंच और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

खिलाडिय़ों को उपलब्ध करवाई गई खो खो किट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें