संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सोमवार को रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एचआईवी एड्स जागरूकता पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसके तहत हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम रही।
इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों से एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी, एड्स कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका उपचार संभव है, यदि समय रहते इसके बारे में जागरूक हो जाए। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब के प्रभारी विक्रम सिंह की देखरेख में हुआ।
मंच संचालन सुदेश ने किया। निबंध लेखन में पल्लवी प्रथम, अंजलि दि्वतीय, क्षमा को तीसरा स्थान मिला। भाषण में प्रथम स्थान लवनीत, द्वितीय कोमल, तृतीय पल्लवी और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान नेहा व द्वितीय स्थान पूजा व तृतीय स्थान कोमल ने प्राप्त किया।