फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी मिली तो पाकिस्तान बना दिया : डॉ. गुप्ता

Thu, 17 Aug 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के विवादित बयान के बाद सियासी घमासान नहीं थम रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोई मतलब की बात होती तो मैं जवाब देता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एक परिवार ने देश को तोड़ने का काम किया। आजादी मिली तो पाकिस्तान बना दिया।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए धारा 370 दे दी। इसके बाद 1962 में अक्साई चीन बनाकर भारत का हिस्सा चीन को दे दिया। उन्होंने कहा कि देश जोड़ने के नाम पर ये यात्रा निकालते हैं। देश जोड़ने के लिए यात्रा तो श्याम प्रसाद मुखर्जी ने निकाली थी। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। मनोहर जोशी ने भी इस प्रथा को खत्म करने के लिए यात्रा निकाली।

उन्होंने कहा कि आज हालात बदल रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती है। आज वहां तिरंगा यात्रा निकल रही है। डॉ. गुप्ताोन कहा कि कांग्रेस ने केवल देश पर राज किया। देश को तोड़ने का काम किया कांग्रेसियोंं ने किया। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। नूंह हिंसा पर कहा कि आरोप लगाते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि पहले लोगों को भड़काया, फिर दंगे खुद करवाए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से नाराज आठ विधायक : रामनिवास

कलायत। नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से जजपा के कुल 10 विधायकों में से आठ विधायक नाराज चल रहे हैं। इनमें वे और विधायक दादा रामकुमार गौतम खुलकर अपनी बात रखते आ रहे हैं। हालांकि अन्य छह विधायक अनदेखी की पीड़ा जाहिर करते हैं।

जजपा विधायक कलायत अनाज मंडी में उप मंडल स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करने से पहुंचे थे। इससे पहले विधायक ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। सुरजाखेड़ा ने कहा कि नरवाना क्षेत्र के लोग हमेशा चौटाला परिवार के लिए सीने पर गोली खाने के लिए तैयार रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने नरवाना विधानसभा के युवाओं से रोजगार के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज छीनने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी हर मांग को गंभीरता से लिया। इस कारण करोड़ों की विकास योजनाएं नरवाना क्षेत्र को मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें