फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई की शिवानी का अमेरिका यूनिवर्सिटी में चयन

विज्ञापन
अमेरिका में शोध के लिए चयनित ​शिवानी को सम्मानित करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
पाई। गांव की बेटी शिवानी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहराते हुए अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी में पीएचडी केमिस्ट्री के लिए चयन हासिल किया है। यूनिवर्सिटी ने शिवानी को शोध कार्य के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की है। शिवानी अब अमेरिका में शोध कार्य करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर भी अपनी सेवाएं देंगी। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा पाई के ग्रीन वैली स्कूल में हुई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इसके बाद शिवानी ने आईआईटी बॉम्बे से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई पूरी की। अब उनका चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित टेक्सास यूनिवर्सिटी में होने से क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

अमेरिका में शोध के लिए चयनित शिवानी को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें