फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों में करवाई गई चित्रकला प्रतियोगिता

Sat, 26 Oct 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अमृत 2.0 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कैथल व राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजौंद में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल व पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

दोनों जगह कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार रहे। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 विस्तारित नाम अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन है। इसके तहत शहरवासियों को हर घर नल से जल व सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा उन्होंने पानी की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रदेश व देश में जल की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की दिशा में अपने योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार, विष्णु शर्मा, राजौंद स्कूल में अध्यापक बलविंदर, कैथल में अध्यापिका सुमन लता स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आठवीं की नीलम प्रथम, मानवी ने द्वितीय व 10वीं कक्षा की प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजौंद में सातवीं के अंश प्रथम, आठवीं के वंश द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें