महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए समाज के लोग।
राजौंद। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर महाराणा प्रताप चौंक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। क्षत्रिय समाज के युवाओं ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने भारत व हिंदुत्व की रक्षा के लिए अनेकों कष्ट उठाए। उन्होंने कहा मरते मर गए ना खोया अपनी शान को, आकर देखो इस राजपूती शान को, हजारों मुसीबतें सही हजारों गम सहे, फिर भी बचाया अपने ईमान को। इस दौरान पार्षद जॉनी, सतविंद्र राणा, संदीप राणा महिपाल राणा वीरेंद्र राणा दीपक भूपेंद्र अशोक फौजी कमल श्याम राणा सहित कई समाज के युवा मौजूद थे।